ग्वालियर ( ईएमएस ) । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती सोनिया गांधी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ, उत्तम स्वास्थ्य, चिरायु एवं दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रामनवमी के पावन अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में पड़ाव पुल के नीचे स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर प्रातः 11 बजे किया जाएगा, जिसमें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर प्रभु श्री राम एवं हनुमान जी से प्रार्थना की जाएगी। कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कंाग्रेस, मंडलम , सेक्टर कांग्रेस , कांग्रेस विभाग प्रकोष्ठ, यूवा कंाग्रेस, महिला कांग्रेस , कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।