क्षेत्रीय
26-Mar-2026


भिंड ( ईएमएस ) | राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा शासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा भारती वृद्धाश्रम, वायपास रोड़ भिण्ड में दिनांक 28 मार्च 2026 (शनिवार) को प्रातः 10ः30 बजे से मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस मेगा शिविर में जिला अस्पताल के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर, निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया जावेगा। सर्व साधारण से अपील की जाती है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर उपरोक्त मेगा शिविर में उपस्थित होकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हों।