खेल
26-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस टूर्नामेंट की शुरुआत में इससे बाहर रहेंगे। इसका कारण है कि कमिंस अभी तक फिट नहीं हुए हैं। टीम को अपना पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ खेलना है। ऐसे में कमिंस की जगह ईशान किशन सनराइजर्स की कप्तानी संभालेंगे। वहीं कमिंस ने ने कहा है कि वह आईपीएल के दूसरे हाफ में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन अब ठीक हूं। मैं नेट्स में फिर से गेंदबाजी कर रहा हूं।” कमिंस ने कहा, “आईपीएल जल्दी शुरू होने वाला है. मैं शुरुआत में नहीं खेल पाऊंगा पर शीघ्र ही वापस करुंगा। जब मैं फिर से मैदान पर उतरूंगा तो गेंदबाजी पर परा ध्यान दूंगा।” कमिंस के नहीं होने से टीम की गेंदबाजी कमजोर हुई है ऐसे में वह उम्मीद कर रही है ये ये तेज गेंदबाज फिट हो जाये। ईएमएस 26 मार्च 2026