मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम के लिए 2026-27 का पूरा घरेलू कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस घरेलू सत्र में भारतीय टीम वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेगी। यह सत्र विशेष रुप से आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप 2027 की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारतीय टीम पिछले कुछ सालों से लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है पर टेस्ट प्रारुप में हाल के समय में टीम को कुछ हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने हाल के आईसीस टूर्नामेंट्स में भी शानदार प्रदर्शन किया है।भारतीय टीम अपने 2026-27 घरेलू सत्र की शुरुआत सितंबर 2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगा। इस सीरीज में 3 एकदिवसीय और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। पहला वनडे, 27 सितंबर 2026, तिरुवनंतपुरम, दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे, 30 सितंबर 2026, गुवाहाटी, दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे, 03 अक्टूबर 2026, न्यू चंडीगढ़, दोपहर 2:00 बजे पहला टी20, 06 अक्टूबर 2026, लखनऊ, शाम 7:00 बजे दूसरा टी20, 09 अक्टूबर 2026, रांची, शाम 7:00 बजे तीसरा टी20, 11 अक्टूबर 2026, इंदौर, शाम 7:00 बजे चौथा टी20, 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद, शाम 7:00 बजे पांचवां टी20, 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु, शाम 7:00 बजे श्रीलंका के साथ घरेलू सीरीज पहला वनडे, 13 दिसंबर 2026, दिल्ली, दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे, 16 दिसंबर 2026, बेंगलुरु, दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे, 19 दिसंबर 2026, अहमदाबाद, दोपहर 2:00 बजे पहला टी20, 22 दिसंबर 2026, राजकोट, शाम 7:00 बजे दूसरा टी20, 24 दिसंबर 2026, कटक, शाम 7:00 बजे तीसरा टी20, 27 दिसंबर 2026, पुणे, शाम 7:00 बजे जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज पहला वनडे, 03 जनवरी 2027, कोलकाता, दोपहर 2:00 बजे दूसरा वनडे, 06 जनवरी 2027, हैदराबाद, दोपहर 2:00 बजे तीसरा वनडे, 09 जनवरी 2027, मुंबई, दोपहर 2:00 बजे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पहला टेस्ट, 21–25 जनवरी 2027, नागपुर, सुबह 9:30 बजे दूसरा टेस्ट, 29 जनवरी–02 फरवरी 2027, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे तीसरा टेस्ट, 11–15 फरवरी 2027, गुवाहाटी, सुबह 9:00 बजे चौथा टेस्ट, 19–23 फरवरी 2027, रांची, सुबह 9:30 बजे पांचवां टेस्ट, 27 फरवरी–03 मार्च 2027, अहमदाबाद, सुबह 9:30 बजे ईएमएस 26 मार्च 2026