क्षेत्रीय
26-Mar-2026
...


कटनी (ईएमएस)। शासन द्वारा रामनवमी पर्व पर शुक्रवार 27 मार्च को एवं महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार 31 मार्च को नगर में मांसाहारी पदार्थ मुर्गा, मुर्गी, मांस, मछली का क्रय विक्रय बंद रखे जाने के निर्देश दिए गए है। शासन निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने नगर के समस्त दुकानदारों को आम सूचना के माध्यम से सूचित किया है कि शुक्रवार 27 मार्च को एवं महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार 31 मार्च को मांसाहारी पदार्थों का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। ईएमएस / 26/03/2026