इन्दौर (ईएमएस) शहर की प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी मुस्कान शर्मा का चयन भारतीय कबड्डी टीम के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। एशियन गेम्स 2026 के लिए यह प्रशिक्षण शिविर 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक बेंगलूरु में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर के चयनित खिलाड़ी शामिल होंगे। मुस्कान शर्मा शहर के प्रतिष्ठित खेल संस्थान इंदौर वांडरर्स क्लब की नियमित खिलाड़ी हैं। मुस्कान शर्मा का इस शिविर में चयन इंदौर वांडरर्स के लिए गर्व का विषय है। ज्ञात हो कि इंदौर वांडरर्स क्लब विगत कई वर्षों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार करता आ रहा है। मुस्कान शर्मा की यह उपलब्धि क्लब की उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था एवं खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर संस्था के संरक्षक दीपक जोशी (पिंटू), अध्यक्ष शैलेंद्र सिंगल, चेयरमैन रमेश सेन, महासचिव धनंजय शर्मा (विक्रम अवार्डी), सचिव प्रकाश गोड़, गोवर्धन गहरवाल, अनिल,, गौड, बृजेश बागोरा, विदूशी व्यास, करिश्मा मालवीय, कंचन दीक्षित, उज्ज्वला काठमोरे सहित समस्त खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आनंद पुरोहित/ 26 मार्च 2026