राज्य
अब एसटीएफ करेगी जांच भोपाल(ईएमएस)। इंदौर सहित मध्यप्रदेश में बीते कुछ समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सक्रियता बढ़ी है। लगातार व्यापारियों से लेकर अन्य करोड़पतियों से 10 करोड़ व उससे अधिक की वसूली के लिए फोन आ रहे, तो घरों पर फायरिंग तक की गई। अब इस मामले में मध्यप्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने लॉरेंस गैंग और हैरी बॉक्स के नाम से दी जा रही धमकियों के सभी प्रकरण एसटीएफ को जांच हेतु सौंपे। अब देखना होगा एसटीएफ उक्त प्रकरणों में क्या बड़ी कार्रवाई करती है..? जुनैद / हरि / 26 मार्च, 2026