राज्य
26-Mar-2026


देहरादून (ईएमएस)। नियमितीकरण एवं समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन के बैनर तले पीआरडी की मातृशक्ति और पीआरडी जवान एकता विहार धरना स्थल में नवे दिन भी धरने पर डटे रहे। इस अवसर पर धरने पर आज माता का भंडारा किया गया और कीर्तन भजन किए गए। सभी पीआरडी जवानों ने माता का भोग लगाया साथ में आगे के रणनीति बनाई गई जिसमें अगले मंगलवार व बुधवार को सचिवालय कूच किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इन जवानों की मांगों को पूरा करें ऐसी स्थिति ना आए कि प्रदेश के पूरे जवान उग्र आंदोलन करने को मजबूर हांगेे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी कार्य बहिष्कार करके सभी लोग हर तरह की मशीनरी ठप कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को सोचना चाहिए जवानों की जायज मांगों पर जल्द से जल्द सरकार शासनादेश जारी किया जाए, अन्यथा आर पार का आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक पीआरडी जवान मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/26 मार्च 2026