राज्य
26-Mar-2026


भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम नवमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण, सहयोग और मूल्यों पर अडिग रहने के भाव से परिपूर्ण था। भगवान श्रीराम ने दृढ़ संकल्प के साथ अनाचार का विरोध करने और जीवन की कठिनाईयों का साहस से सामना करने की प्रेरणा दी। यह मध्यप्रदेशवासियों का सौभाग्य है कि अयोध्या की तरह चित्रकूट धाम और ओरछा तीर्थ यहां पर हैं, जो मर्यादा पुरुषोत्म राम के जीवन और योगदान का स्मरण करवाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श सदैव मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे। हरि प्रसाद पाल / 26 मार्च, 2026