खेल
27-Mar-2026
...


बार-बार बदलाव से टीम को होगा नुकसान मुम्बई (ईऐमएस)। हार्दिक पांड्या को मुम्बई इंडियंस का कप्तान बनाये जाने के बाद से ही विवाद जारी है। कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि पांड्या को कप्तानी देकर गलती की गयी है। इसलिए उन्हें हटाकर यूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया जाना चाहिये। वंहीं इसी को लेकर अब पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का बयान आया है। कैफ ने कहा है कि बार बार बदलाव करना सही नहीं है। इससे टीम को नुकसान ही होगा। इसलिए इस प्रकार के फैसले से बचें। कैफ के अनुसार मुंबई इंडियंस को बार-बार कप्तान बदलने की गलती नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि कप्तान बदलने कोई बड़ा बदलाव आयेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार रोहित शर्मा को अचानक से हटाकर पांड्या को कप्तान बनाया गया था उससे टीम का प्रदर्शन नीचे ही गया था। उसी प्रकार की गलती अब नहीं दोहरानी चाहिये। अब हार्दिक अपनी भूमिका में जम गये हैं। पिछले साल टीम क्वालीफायर-2 तक पहुंची थी, इसलिए वह कप्तान के तौर पर अब सुधार कर रहे हैं। कैफ ने कहा कि हर साल सबसे अच्छे खिलाड़ी को कप्तान बनाना सही रणनीति नहीं है। उन्होंने कहा, सूर्यकुमार एक बेहतर विकल्प हैं पर ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा रोहित के साथ हुआ। उस समय हार्दिक काफी अच्छे फार्म में थे, इसलिए उन्हें कप्तान बना दिया गया। अब सूर्यकुमार कप्तान हैं। अगले साल कोई और होगा, ऐसे में हमेंशा ही कप्तान बदलने पड़ेंगे। मुम्बई की टीम में इस समय हार्दिक के अलावा रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में टीम प्रबंधन स्थिरता बनाए रखना चाहता है। मुंबई इंडियंस की टीम का इस सत्र में अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से खेलना होगा। टीम प्रबंधन जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। गिरजा/ईएमएस 27 मार्च 2026