क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


- सुबह 06 बजे से शाम 04 बजे तक लगी रही लम्बी कतार, शुभ भारत गैस एजेंसी स्लीमनाबाद का मामला कटनी-(ईएमएस) गैस की किल्लत ने लोगों की नींद छीन ली है।ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचकर लोग सुबह 6 बजे से कतार में खड़े हो जाते है, इसके बाद भी लोगों को देर शाम तक गैस सिलेंडर मुहैया नहीं हो पा रहा है। मामला शुभ भारत गैस एजेंसी स्लीमनाबाद का प्रकाश में आया है।आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों से सांठ-गाँठ कर कुछ लोग आते ही अपना गैस सिलेंडर तुरंत भरा लें जाते है,वही आम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को देर शाम तक अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ता है।शुक्रवार रामनवमी के दिन भी शुभ भारत गैस एजेंसी के सामने लम्बी कतार लगी रही, जहाँ नन्हे-मुन्हे नाबालिक बच्चे भी तेज धूप में अपना नम्बर आने का इंतजार करते रहे। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक गाँव-गाँव तक पहुंचने वाली गैस एजेंसी कि गाड़ियों को बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर किसानों को अपने कार्यों का नुकसान कर गैस के लिये पूरा दिन खड़ा होना पड़ रहा है।जो वर्तमान दिनों गैस सिलेंडर आसानी से मिल पाना चुनौती से कम नहीं है। इस सम्बन्ध में एजेंसी संचालक संजय जैन का कहना है कि उपभोक्ताओ की आधार केवाएसी न होने की वजह से लोगों की भीड़ लग रही है,उपभोक्ताओ को नियमनुसार गैस मुहैया कराई जा रही है, लोगों के द्वारा लगाये जा रहे आरोप निराधार है। ईएमएस- कटनी, 27/03/2026,अनिल दीवान