- दयोदय तीर्थ में गौ पूजन और गौ ग्रास का आयोजन जबलपुर, (ईएमएस)। जैन समुदाय के आराध्य तीर्थंक श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य मे जैन नवयुवक सभा के तत्वावधान मे पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है पहले दिन शुक्रवार को दयोदय पशु संवर्धन पर्यावरण केंद्र दयोदय तीर्थ गौ शाला मे जैन नवयुवक सभा एवं अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद लार्डगंज शाखा द्वारा गौ माता का पूजन एवं गौ ग्रास का आयोजन किया गया सभी नवयुवकों व सहभागी सदस्यों ने गौ ग्रास कर उन्हें गुड़, चना, रोटी, ककड़ी एवं टमाटर खिलाया। इस अवसर पर जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष- नितिन बेटिया,प्रधानमंत्री- शुभम चिल्लर,कोषाध्यक्ष- भावेश जैन, उपाध्याक्ष- मयंक जैन,अर्पित जैन,मंत्री- पवित्र जैन,अतिशय, मनीष लप्पू तथा महिला परिषद की ओर से संभागीय अध्यक्ष- संध्या शांत,अध्यक्ष- मीना बड़कुल,सचिव- संजना जैन, कोषाध्यक्ष- अनुप्रिया जैन,पूजा विद्यार्थी,मीना जैन, निशा चौधरी,श्वेता मोदी,मनीषा जैन, पुष्पा जैन, साधना बड़कुल उपस्तिथ थी गौ शाला कमेटी के अध्यक्ष- नीलेश जैन, प्रधानमंत्री- डॉ सतेन्द्र जैन, कमलेश कक्का,धन्यकुमार जैन, यश जैन, अरविंद,सुबोध कामरेड उपस्तिथ थे। पांच दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन आज 28 मार्च शनिवार को रात्रि 8 बजे पिसनहारी तीर्थ पर भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। भगवान महावीर जन्मकल्याण महोत्सव पर भव्य विशाल शोभायात्रा 30 मार्च सोमवार को शासनोदय तीर्थ हनुमानताल से प्रातः 7 बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी शोभायात्रा मिलोनीगंज, कोतवाली,कमानिया गेट, खजाँची चौक,अंधेरदे, तुलाराम चौक,करमचंद चौक,मालवीय चौक,गंजीपुरा,लार्डगंज थाना होकर बड़े फुहारे पर समाप्त होगी। सुनील साहू / मोनिका / 27 मार्च 2026/ 05.39