क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। रांझी थाना अतंर्गत व्हीकल मड़ई में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार व्हीकल मड़ई निवासी 40 वर्षीय करन सिंह ठाकुर ने गत रात लगभग 8 बजे किचिन में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| मृतक के छोटे भाई कंधी सिंह ठाकुर ने करन सिंह ठाकुर को रांझी अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टर ने चैक कर करन सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 27 मार्च 2026/ 05.58