क्षेत्रीय
बांदा (ईएमएस)। यूपी के बांदा जिले में पैलानी तहसील के खरेई गांव में शुक्रवार को केन नदी में डूबने से दो सगी बहनें श्वेता और रांची की मौत हो गई। दोनों भैंस चराने नदी किनारे गई थीं, जहां पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। मृतक श्वेता (12) व रांची (12) प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह 10 बजे भैंसों को चराने केन नदी किनारे पहुंची थीं। पैर फिसलने के कारण दोनों गहरे पानी में समा गईं और आसपास के लोगों के पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों बहनें गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ती थीं। जितेन्द्र 27 मार्च 2026