राष्ट्रीय
27-Mar-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार किया गया है। अहमदाबाद मंडल की निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ाई गई अवधि तक किया गया है: * ट्रेन संख्या 09447 (अहमदाबाद–पटना स्पेशल): प्रत्येक बुधवार, 01 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक * ट्रेन संख्या 09425 (साबरमती–हरिद्वार स्पेशल): प्रत्येक सोमवार, 30 मार्च 2026 से 29 जून 2026 तक ट्रेन संख्या 09425 की बुकिंग 28 मार्च 2026 से एवं ट्रेन संख्या 09447 की बूकिंग 29 मार्च 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं IRCTC वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/27 मार्च