राष्ट्रीय
27-Mar-2026


अब में गठित होगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स-सुमित चावला भोपाल (ईएमएस) । देश में मादक पदार्थों का उत्पादन, उपयोग और तस्करी दिन-पर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में देश में मादक पदार्थों के खिलाफ अब सबसे बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत अब राज्यों में भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इसके पीछे सरकार की मंशा है कि मादक पदार्थों के गोरखधंधे को पहली ही पायदान पर रोका जा सके। 1 अप्रैल से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पूरी तरह एक्टिव हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद अब राज्यों में एंटी नारकोटिक्स सिस्टम को और मजबूत किया जा रहा है। इसके तहत 1 अप्रैल से एक नई और सशक्त यूनिट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है, जिसका मकसद नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना है। मप्र में नशे के खिलाफ तेज होगी जंग केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के बाद मप्र में भी 1 अप्रैल से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स पूरी तरह एक्टिव हो जाएगी। इसके बाद मध्य प्रदेश में अब नशे के खिलाफ जंग और तेज होने वाली है। प्रदेश भर में जिला स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के तहत विशेष थाने और चौकियां बनाई जाएंगी, जहां एसपी, डीएसपी और टीआई स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। इस टास्क फोर्स का मुख्य फोकस रहेगा मादक पदार्थों की तस्करी को पूरी तरह रोकना और नेटवर्कको खत्म करना। खतरनाक ड्रग्स पर पैनी नजर जानकारी के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की अफीम, मॉर्फिन, हेरोइन, कोकीन, एमडी ड्रग्स, एलएसडी, ओडी जैसे खतरनाक ड्रग्स पर एंटी पैनी नजर रहेगी। मध्य प्रदेश के साथ-साथ राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र की सीमाओं पर भी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की सख्त निगरानी रहेगी, ताकि इंटर-स्टेट ड्रग्स नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जा सके। आपको बता दें कि साल 2024 में भोपाल में करीब 1820 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी गई थी। जिसके बाद अब सरकार इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बड़े स्तर पर एक्शन मोड में है। साफ है कि अब मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के लिए मुश्किलें बढऩे वाली हैं। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन के बाद नशे के कारोबार पर सख्त प्रहार किया जाएगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। विनोद उपाध्याय/27मार्च2026