नई दिल्ली (ईएमएस)। ईरान–अमेरिका युद्ध के दौरान खाड़ी क्षेत्र में फंसे भारतीय जहाजों और उनपर सवार लोगों की जानकारी देते हुए पोर्ट्स, शिपिंग और वॉटरवेज मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कहीं से किसी तरह की दुर्घटना की खबर नहीं है। राजेश सिन्हा ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में हमारे 20 जहाज हैं, जिनपर सवार सभी 540 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। राजेश सिन्हा ने खाड़ी क्षेत्र में जारी युद्ध के दौरान भारतीयों की सुरक्षा को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि डीजी शिपिंग सेंटर 24X7 एक्टिव रहता है, उसने 98 कॉल और 335 ईमेल हैंडल किए हैं। डीजी काॅम सेंटर की मदद से 25 भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने में मदद की गई है। किसी भी पोर्ट, बड़े या छोटे, पर किसी भी तरह की भीड़ की खबर नहीं है। इस बात की पुष्टि सभी बड़े पोर्ट और गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के स्टेट मैरीटाइम बोर्ड से बातचीत के बाद की गई है। सुबोध/२७ -०३-२०२६