क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 3 की टीम ने बालाजी मेडिकल दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे स्थल पर सीलबंद कर दिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर और जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह तथा कार्यपालन अभियंता ईश्वरलाल टावरे के मार्गदर्शन में की गई। जांच में पाया गया कि बालाजी मेडिकल की दुकान ने अपने परिसर के समीप सार्वजनिक मार्गविभाजक को क्षति पहुँचाई थी। नगर निगम की टीम में सहायक अभियंता नरेश साहू और उपअभियंता अक्षय भारद्वाज की उपस्थिति में, दुकानदार को नोटिस जारी किया गया और दुकान को सीलबंद कर दिया गया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/27 मार्च 2026