भोपाल(ईएमएस)। शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नाबालिक बालक बालिकाओ पर घटित अपराधो पर नियंत्रण रखने के मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 26/03/26 को फरियादिया उम्र 35 साल निवासी रविदासपुरा थाना हनुमानगंज भोपाल ने रिपोर्ट किया कि मेरी नाबालिक बालिका को सपना लाज के पीछे रविदासपुरा हनुमानगंज भोपाल से कोई अज्ञात व्यक्ति बहलाकर फुसलाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 128/26 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस कार्यवाहीः- घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर नाबालिक बालिका की तलास हेतु टीम गठित कर घटना स्थल के आसपास बस स्टेण्ड,रेलवे स्टेशन आदि स्थानो पर नाबालिक बालिका की फोटो दिखाकर विभिन्न स्थानो पर तलास किया एवं घटना स्थल के आसपास के सेकडो सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये । दौराने तलास पतारसी दिनांक 26.03.26 को ही रेलवे स्टेशन के पास से नाबालिक बालिका को हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा दस्तयाब किया गया । भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नाबालिक बालक की दस्तयाबी मे थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि विवेक शर्मा ,कार्य.प्रआर 793 मोहम्मद युसुफ ,आरक्षक 19 दीपेन्द्र सेंगर (सायबर पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल कार्यालय) की सराहनीय भूमिका रही है जुनैद / हरि / 27 मार्च, 2026