राष्ट्रीय
27-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। लोकसभा, विधानसभा में महिलाओं के आरक्षण से जुड़े ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम में सरकार बड़े संशोधन की तैयारी में जुटी है। इसके लिए अगले महीने दो दिनों का संसद का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। जिसके तहत नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए अभी चल रही जनगणना प्रक्रिया से मिलने वाले आंकड़ों की बजाए परिसीमन का आधार 2011 की जनसंख्या के आंकड़ों को रखा जाए। मालूम हो कि महिला आरक्षण से जुड़े इस ऐतिहासिक बिल के तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। इसे परिसीमन से जोड़ा गया है और यह भी कहा गया कि जो भी अगली जनगणना के बाद लोकसभा सीटों के परिसीमन के बाद महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। यानि लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर महिलाओं के लिए उसी बढ़ी हुई सीटों में से आरक्षण दिया जाएगा। सुबोध/२७ -०३-२०२६