क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने आज नगर निगम जोन 1 के संत कबीर दास, यतियतनलाल और बंजारी माता मन्दिर वार्डों में कुल 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, पार्षद श्रीमती अम्बिका साहू, डॉ. मनमोहन मनहरे, अन्य पार्षदगण, गणमान्यजन और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान 23 अलग-अलग स्थानों पर नाली, सड़क और अन्य जनसुविधा विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया। वार्डवार वितरण इस प्रकार रहा। भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू ने नगर निगम जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर को निर्देश दिए कि स्वीकृत विकास कार्य तत्काल प्रारम्भ कर समयबद्ध तरीके से जनहित में पूरा करवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके। कार्यक्रम में श्रीफल फोड़ने और कुदाल चलाने की रस्म के साथ कार्यों की शुरुआत की गई और इसे नागरिकों के लिए एक अनुपम सौगात बताया गया। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/27 मार्च 2026