उज्जैन (ईएमएस)। श्री हरसिद्धि भक्त मंडल द्वारा चैत्र नवरात्रि के समापन अवसर पर श्री रामनवमी पर भक्त मंडल द्वारा विक्रमादित्य सभागृह में कन्याओं का पग पूजन कर भंडारे का आयोजन किया गया आगे जानकारी देते हुए भक्त मंडल के प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष हम दोनों नवरात्रि पर ,आयोजन, चैत्र नवरात्रि के समापन पर रामनवमी के दिन करते हैं आज महिला मंडल द्वारा 101 कन्याओं का पग पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं उपहार स्वरूप भेंट अर्पित की एवं सविनय भंडारे का आयोजन कर सभी ने प्रसादी ग्रहण करी भक्त मंडल की अंजना शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर छत्रानी ग्रुप द्वारा करुणा शितोले के मार्गदर्शन में मां हरसिद्धि राम दरबार की भक्ति मय आरती ढोल ताशे के साथ करी उपस्थित भक्तजन मंत्र मुग्ध होकर मां के भक्ति में लीन दिखाई दिए, इस अवसर पर भक्त मंडल के वरिष्ठ मार्गदर्शक ज्ञानेंद्र दुबे शिवनारायण चौबे राजेंद्र जोशी ज्ञान सिंह कुशवाहा ,अध्यक्ष प्रमेन्द्र यादव कोषाध्यक्ष पवन नगर उपाध्यक्ष संतोष यादव, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कल्पना नायक श्रीमती रानी दुबे श्रीमती दीप्ति चौबे अर्चना ज्ञानी समीक्षा व्यास के साथ पंडित श्री श्याम त्रिवेदी ,पत्रकार अभिजीत दुबे पंडित दिनेश रावल स्वामी दिल मिलाके ,पंडित रामचंद्र नायक आदि उपस्थित रहे। ईएमएस / 27/03/2026