मसूरी (ईएमएस)। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में रजत अग्रवाल ने पूरे पैनल के साथ भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। श्री राधा कृष्ण मंदिर सभागार में सुबह 9.00 बजे से 3.00 बजे तक मतदान किया गया जिसमें जिसमें 844 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 4.00 बजे से मत करना शुरू की गई जिसमें अध्यक्ष पद पर रजत अग्रवाल 668 वोट लेकर भारी बहुमतों से विजयी हुए। इसके साथ ही महासचिव पद पर जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष पद पर अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर नागेंद्र उनियाल, सहसचिव पद पर सलीम अहमद ने भारी मतों से जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम के बाद रजत अग्रवाल के समर्थकों द्वारा ढोल दमाऊ और आतिशबाजी के साथ शहर में जुलूस निकाला गया, जहां पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए कार्य किया, वहीं एक बार फिर व्यापारियों ने उन पर अपना विश्वास जताया है। इस मौके पर नवनिर्वाचित महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों ने लगातार पांचवीं बार उन पर अपना विश्वास जताया है और उन्हें उम्मीद है कि वह व्यापारियों की हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 मार्च 2026