राज्य
27-Mar-2026


नर्मदा तट गौरीघाट और तिलवाराघाट से होगी प्रशासन की विशेष पहल जबलपुर, (ईएमएस)। संस्कारधानी को ’भिक्षुक मुक्त’ बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी कार्ययोजना को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। इस अभियान के प्रथम चरण में आस्था के प्रमुख केंद्र गौरीघाट और तिलवाराघाट को भिक्षुक मुक्त क्षेत्र बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए प्रारंभिक सर्वे सूची तैयार कर ली गई है। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्वयं गौरीघाट एवं तिलवाराघाट क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को भिक्षुक पुनर्वास के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। मानवीय दृष्टिकोण का पालन निगमायुक्त ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल क्षेत्र को खाली कराना नहीं, बल्कि भिक्षुकों का उचित पुनर्वास करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिह्नित भिक्षुकों को शासकीय आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाए। सुनील साहू / शहबाज/ 27 मार्च 2026/ 09.00