क्षेत्रीय
27-Mar-2026


हाथरस (ईएमएस)। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंगियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर विश्व कल्याण की कामना की गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के पदाधिकारी मोहित गौड़ ने किया। शाम की आरती के पश्चात मंदिर परिसर जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद विधिवत पूजन-अर्चना कर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ प्रारंभ किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा विश्व शांति की भावना मजबूत होती है। कार्यकर्ताओं ने संस्कृति और मर्यादाओं की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।पाठ के समापन पर हनुमान जी को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मोहित बजरंगी, सत्यवीर सिंह, पवन बजरंगी, रोशन सक्सेना, आकाश बजरंगी, कारण बजरंगी, ऐदल सिंह, विशाल बजरंगी, रोहित बजरंगी, प्रिंस बजरंगी, ऋतिक बजरंगी, गणेश बजरंगी, मनोज बजरंगी, खली बजरंगी, सुमित बजरंगी, अमरेश बजरंगी, शिवराम बजरंगी, सत्यम बजरंगी, जीतू बजरंगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस / 27 मार्च 2026