राष्ट्रीय
28-Mar-2026
...


सीबीएसई का ये नया ग्रेडिंग सिस्टम बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट्स के औसत पर आधारित नई दिल्ली,(ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बढ़ते तनाव के कारण इस साल सीबीएसई को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करना पड़ा था। इसमें बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में रह रहे हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल था कि उनका रिजल्ट कैसे बनेगा या उन्हें किस तरह नंबर दिए जाएंगे? अब इस चिंता को दूर करते हुए सीबीएसई ने हाइब्रिड इवैल्यूएशन सिस्टम 2026 की घोषणा की है। बता दें 16 मार्च से 10 अप्रैल के बीच इन परीक्षाओं का आयोजन होना था, जो युद्ध के चलते बीच में ही रद्द करनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने हाइब्रिड इवैल्यूएशन सिस्टम 2026 का ऐलान करते हुए साफ कहा है कि किसी भी छात्र को शैक्षणिक नुकसान नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा है कि रिजल्ट की घोषणा समय पर की जाएगी। ईरान के साथ इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर खाड़ी देशों के छात्रों पर भी देखने को मिल रहा है। पहले तो उनकी परीक्षा स्थगित हुई और फिर रद्द कर दी गई। इसलिए सीबीएसई ने अब नया ग्रेडिंग सिस्टम लेकर आया है, जिससे युद्द के चक्कर में उनका साल बर्बाद न हो। रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई का ये नया ग्रडिंग सिस्टम बेस्ट परफॉर्मिंग सब्जेक्ट्स के औसत पर आधारित है। ऐसे में जिन विषयों की परीक्षा हो चुकी है, उस पेपर के हिसाब से नंबर दिए जाएंगे। लेकिन वहीं, जिन विषयों के लिए परीक्षा नहीं हुई है, उसके लिए बोर्ड इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल नंबरों के आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार करेगा यानी स्कूल में हुए टेस्ट और प्रैक्टिकल के आधार पर नंबर दिए जाएंगे। बता दें बोर्ड ने कहा है कि स्कूलों को 6 से 13 अप्रैल के बीच सीबीएसई के पोर्टल पर छात्रों के मार्क्स अपलोड करने होंगे। एक बार नंबर अपलोड होने के बाद इनमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अभिभावकों और छात्रों की सबसे बड़ी चिंता बोर्ड रिजल्ट की तारीखों को लेकर है, लेकिन बोर्ड ने यह साफ कर दिया है कि खाड़ी देखों का रिजल्ट भारत समेत दुनिया भर के साथ ही घोषित किया जाएगा। इससे छात्रों को विदेशी या भारत के प्रतिष्ठित संस्थानों में समय रहते आवेदन किया जा सकता है। वहीं, अगर कोई छात्र हाइब्रिड फॉर्मूला से मिले नंबरों से खुश नहीं हैं, तो उन्हें मई-जून में आयोजित होने वाली इंप्रूवमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। सिराज/ईएमएस 28मार्च26 -----------------------------