- महिलाओ के गले से किए सोने का चैन पार - 64 कैमरे की निगरानी भी हुई फेल - पुलिस ने जारी की एडवायजरी कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम क्षेत्र बांकीमोंगरा के ग्राम ढप-ढप में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम सरकार) की ‘दिव्य हनुमंत कथा’ में भारी भीड़ उमड़ पडी हैं। परन्तु वहा चोर और पॉकेटमारों का गिरोह भी सक्रिय हो गए है। जानकारी के अनुसार कथा स्थल पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से 64 कैमरे लगाए गए हैं। कथा आयोजकों द्वारा सुरक्षा के लिए व्यवस्थित ढंग से बनाए गए पूरे कथा स्थल पर और प्रवेश द्वारों पर 64 सीसीटीवी (सीसीटीवी) कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन समस्या यह है कि हजारों की भीड़ का फायदा उठा पलक झपकते ही मोबाइल, चेन और पर्स गायब कर दिए जा रहे हैं। भीड़ इतनी अधिक है कि संदेहिओ को पहचानना भी मुश्किल साबित हो रहा है। बहुसंख्यक को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला है। पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर और बैनरों के माध्यम से सभा स्थल पर लगातार आगाह किया जा रहा है। पुलिस अपील करते हुए कहा हैं की स्वयं की सुरक्षा, विश्वसनीयता और अपने समानो सुरक्षा स्वयं करें। अजनबियों से सावधान रहें। कथा स्थल पर सोना-अमूल्य सामान पहन कर आने से बचे। किसी भीं ब्यक्ति या महिला पर शंका, संदेह हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने के लिए राज्य के कोने-कोने से हजारों सख्या में पहुच रहे श्रद्धालु। जहां एक ओर ‘जय श्री राम’ और ‘हनुमान जी’ के जयकारों से गूंज हो रही है, वहीं दूसरी ओर इन चोरो ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। 29 मार्च / मित्तल