क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


ब्यावरा(ईएमएस)l गत दिवस श्रीराम जन्मोत्सव के अवसर पर फूलमाली समाज द्वारा शहर में धूमधाम से चल समारोह निकाला गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन, महिला-पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इंदौर नाका स्थित समाज धर्मशाला में भगवान सत्यनारायण कथा से हुई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। शनिवार को चैत्र दशमी के अवसर पर शाम 4.30 बजे मुल्तानपुरा स्थित मारुति नंदन मंदिर से भगवान श्रीराम की सुसज्जित झांकी के साथ चल समारोह शुरू हुआ, जो इंदौर नाका, पुराना एबी रोड, गुड़ चौराहा, पीपल चौराहा, गांधी चौक, सुभाष चौक, जगत चौक और अहिंसा द्वार होते हुए अंजनीलाल मंदिर रोड स्थित निजी मैरिज गार्डन पहुंचा। चल समारोह के दौरान श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों और नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शाम करीब 6.30 बजे महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इसके बाद सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष पुष्पद, लोकेश पुष्पद, विनोद पुष्पद, बनवारी पुष्पद, राहुल पुष्पद, संजय पुष्पद, राकेश पुष्पद, राजकुमार पुष्पद, संदीप पुष्पद, नीरज पुष्पद, अधिवक्ता जगदीश पुष्पद सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।-निखिल/ब्यावरा/29/3/2026