जबलपुर, (ईएमएस)। पाटन थाना अतंर्गत लोहारी पाटन में एक घर की छत पर रखा कॉपर तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| चोरी गए कॉपर तार की कीमत लगभग 60 हजार रुपए बताई गई है| पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहारी पाटन निवासी 46 वर्षीय अंकित कुमार कुशवाहा मोटर बाइंडिंग का काम करता है| उसने गत 15 सितंबर 2025 को अपने घर की छत पर लगभग दो ढाई क्विंटल मोटर बाइंडिंग कॉपर का तार रखा था| गत दिवस उसने छत पर देखा तो उसके होश उड़ गए| छत पर रखे कॉपर के तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए| चोरी गए तार की कीमत लगभग 60 हजार रूपये की बताई गई है| उसने बताया कि बीच बीच में उसका पड़ौसी रोहित कुशवाहा अपने घर के बिजली के तार का कनेक्शन करने उसके घर की छत पर जाता रहता था उसे संदेह है कि उसके घर की छत पर रखे कॉपर के तार की चोरी रोहित कुशवाह कर सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 305(ए), 331(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 05.05