राज्य
29-Mar-2026
...


बाना छेदे भक्तों के साथ निकली झांकियां जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर 52 में गुप्त शक्तिपीठ मां बड़ी खेरमाई मंदिर का 374वें में वर्ष का चैत्र नवरात्रि जवारा विसर्जन समारोह रविवार की शाम धूमधाम से बैंड बाजों ढोल नगाड़ों एवं मनमोहक झांकियां के साथ निकाला गया। जवारा विसर्जन समारोह में 500 से अधिक बाना धारी भक्त निकलें इसके साथ ही 1100 से अधिक महिलाएं जवारा कलश धारण करके निकली। जवारा विसर्जन समारोह सायं 8.00 बजे से बड़ी खेरमाई माता मंदिर से प्रारंभ होकर दीनानाथ क्रॉसिंग, राजा रसगुल्ला की गली, तमरहाई चौक, मिलोनी गंज चौक होते हुए हनुमान ताल थाने के सामने विसर्जन के साथ समाप्त हुआ। जवारे विसर्जन यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ| बड़ी खेरमाई ट्रस्ट के शरद अग्रवाल, शशिकांत मिश्रा, आशीष त्रिवेदी, अनिल पाल, जयकांत उपाध्याय, महेंद्र जांगड़े, सुरेश आहूजा, राहुल चौरसिया, दीपचंद साहू, दीपी गुर्जर, विशाल अहूजा, विनय केसरवानी, नलिनकांत वाजपेयी, आदि उपस्थित थे। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 06.02