राज्य
दिल्ली विधानसभा ने गठित कीं तीन महत्वपूर्ण समितियां अजय महावर फिर बने पीएसी अध्यक्ष नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली विधानसभा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तीन महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है, जिनके सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति और प्राक्कलन समिति शामिल हैं। लोक लेखा समिति के अध्यक्ष अजय महावर फिर से चुने गए हैं। जो तीन समितियां गठित की गई हैं उनमें लोक लेखा समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति व प्राक्कलन समिति शामिल हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण लोक लेखा समिति (पीएसी) है, जिसके ऊपर कैग रिपोर्ट की जांच कर अपने निष्कर्ष देने का दायित्व है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/29/ मार्च/2026