राज्य
29-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत दिल्ली में कई नागरिक उल्लंघनों पर जुर्माना बढ़ाया गया है। अब पालतू कुत्ते को बिना पट्टा सड़क पर घुमाने पर 50 के बजाय 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। यह बदलाव जन विश्वास (प्रविधान संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक में दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में कई संशोधन प्रस्तावित कए गए हैं। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/29/ मार्च/2026