भिंड ( ईएमएस ) | राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कुशल मार्गदर्शन में एवं सुश्री अनुभूति गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड की अध्यक्षता में नालसा एवं सालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शासन के विभिन्न विभागों के समन्वय से सेवा भारती वृद्धाश्रम, वायपास रोड़ भिण्ड में दिनांक 28 मार्च 2026 (शनिवार) को प्रातः 10ः30 बजे से मेगा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मेगा शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सागण के सहयोग से वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर, निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया जावेगा तथा सामाजिक न्याय विभाग की ओर से सचिव द्वारा वृद्धजन एवं निशक्तजन को कान की मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक हैंडी केप रिक्शे, बैसाकी आदि वितरित किए गए एवं उपस्थित जन को शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया एवं बाल गृह से उपस्थित बच्चों को भी भविष्य में आगे किस तरीके से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए यह भी अवगत कराया गया कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही, जिसमें समस्त हितग्राहियों को फूड पैकेट भी वितरित किए गए एवं समस्त विभागों द्वारा उपस्थित हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजना के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में समस्त उपस्थित हितग्राही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हुए। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड लीगल एंड डिफेंस काउंसिल अधिवक्तागण का समस्त स्टाफ, जिला प्राधिकरण भिण्ड का समस्त स्टाफ एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स भिण्ड, जिला चिकित्सालय भिण्ड के चिकित्सकगण एवं महिला बाल विकास एवं सामाजिक न्याय विभाग एवं वृद्ध आश्रम भिण्ड का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा एवं सभी के द्वारा उक्त कार्यक्रम को सफल बनाए जाने में पूरा सहयोग किया गया।