जबलपुर, (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद चंदना संभाग लार्डगंज शाखा द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| सर्वप्रथम भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला चौधरी जैन पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डा कुसुम जैन संभाग अध्यक्ष संध्या जैन शांत ने किया| मंगलाचरण निधि जैन नेता एवं ध्वज वंदना निशा चौधरी साधना बड़कल द्वारा किया गया| एक मिनट का विश्व शांति हेतु मौन रखा गया| अध्यक्ष मीना बड़कुल ने मंचासीन डॉ विमला चौधरी डॉक्टर कुसुम जैन डॉक्टर नलिनी सिंघई डॉक्टर शुभि जैन का स्वागत भाषण से एवं संजना जैन भानुप्रिया जैन श्वेता मोदी मीणा बड़कुल द्वारा माला एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया उद्बोधन डॉक्टर विमला चौधरी द्वारा किया गया| शिविर में डॉक्टर नलिनी सिंघई ने हृदय रोग से बचाओ जीवन रक्षक जीवन शैली प्रकाश डाला| डॉ शुभि जैन ने दांतों की सुरक्षा की जानकारी दी एवं लगभग 50 हितग्राहियों की जांच की लगभग 70 हितग्राहियों ने थायराइड एवं शुगर की जांच कराई| शिविर में मणि जैन, मीना जैन, कल्पना जैन, रेखा जैन, पुष्पा ओसिन, अनुश्री गढ़वाल मनीषा प्राचार्य, दीप्ति जैन, सीमा जैन, सुशीला नेता, दीप्ति जैन परिषद की सदस्य उपस्थिति रही आभार प्रदर्शन भानुप्रिया जैन द्वारा किया गया मीना बड़कुल ने बताया कि 30 तारीख को सुबह शोभा यात्रा एवं रात्रि में 7:30 बजे लालगंज जैन मंदिर में वीरभक्ति नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया| सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 05.43