राज्य
29-Mar-2026
...


हिन्दू परिषद और बजरंग दल की बैठक ने लिया संकल्प जबलपुर, (ईएमएस)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के महाकौशल प्रांत की एक महत्वपूर्ण बैठक विजय नगर स्थित कचनार क्लब में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी लक्ष्यों और समाज सेवा के विभिन्न प्रकल्पों को धरातल पर उतारने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में हिंदू हेल्थ लाइन के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. एल.बी. सिंह चंदेल (बेटू भैया) का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं को हिंदू समृद्धि, सुरक्षा, सम्मान और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। बैठक में 1 लाख साप्ताहिक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने, 1 करोड़ घरों से एक मुट्ठी अनाज का संग्रह कर 1 करोड़ जरूरतमंदों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इसी तरह स्वास्थ्य सेवा के तहत 1 लाख मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित करने के लिए 30 हजार डॉक्टरों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया। इसी तरह जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता, महिला सुरक्षा प्रशिक्षण और राष्ट्र को आतंक मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में महाकौशल प्रांत के अध्यक्ष श्री अभिषेक मालू, प्रांत महामंत्री डॉ. अशोक सोनी, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष अधि. प्रीति धनधारिया, प्रांत मंत्री अर्पित ठाकुर सहित महाकौशल प्रांत के 23 जिलों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 06.03