राज्य
29-Mar-2026


भागलपुर, (ईएमएस)। रामनवमी के अवसर पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 12 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भागलपुर जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। 26 मार्च की रात जिला नियंत्रण कक्ष के औचक निरीक्षण में उन्हें अनुपस्थित पाया गया। प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से उनके एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया और कारण बताओ नोटिस जारी किया। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भागलपुर के जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की अनधिकृत अनुपस्थिति न केवल प्रशासनिक अनुशासन का उल्लंघन है, बल्कि इससे शांति व्यवस्था और विधि-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ सकता था। रामनवमी जैसे संवेदनशील पर्व के दौरान नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है और पूर्व में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी जारी किए जा चुके थे। अपर समाहर्त्ता सह वरीय पदाधिकारी द्वारा रात 9.43 बजे और 10.06 बजे किए गए निरीक्षण में जिला नियंत्रण कक्ष लगभग खाली पाया गया। प्रशासन ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया है। प्रशासन की यह कार्रवाई अन्य कर्मचारियों के लिए संदेश है कि संवेदनशील पर्वों और महत्वपूर्ण अवसरों पर ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संतोष झा-२९ मार्च/२०२६/ईएमएस

खबरें और भी हैं

देवघर(ईएमएस)।गैस की किल्लत ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं देवघर में एक संस्था मुश्किल हालात में भी सेवा का दीप जलाए हुए है।सदर अस्पताल परिसर में श्रील फाउंडेशन पिछले छह वर्षों से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहा है।वर्ष 2020 से शुरू इस पहल के तहत संस्था हर दिन सुबह और शाम मिलाकर करीब 300 लोगों को मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन करा रही है।इन दिनों गैस की भारी किल्लत के कारण भोजन बनाना चुनौती बन गया है लेकिन फाउंडेशन से जुड़ी महिलाओं ने हार नहीं मानी।अब लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकरई सेवा को लगातार जारी रखा जा रहा है। संस्था ने बताया कि फिलहाल भोजन करने वालों को सामान्य पानी पिलाया जा रहा है। ऐसे में बैंकों और बड़े संस्थानों से अपील की गयी है कि यहां एक आरओ सिस्टम लगवाने में सहयोग करें, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल भी मिल सके।फाउंडेशन ने शहरवासियों, दानदाताओं और संस्थानों से खाद्य सामग्री और आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि यह सेवा निरंतर चलती रहे।संस्था के सचिव राकेश वर्मा ने क