इंदौर (ईएमएस)। आयात पड़तल ऊँची जाने से आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार तेजी के रहे। तिलहनों में बाजार तेजी के रहे। तिलहनों में विशेष तेजी मंदी का अभाव रहा। मिलों की मॉंग से चने व मसूर में बाजार सुर्ख रहे। किराना जिंसों में शक्कर में मजबूती पकड़ी। किराना :- समीक्षा सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में ग्राहकी सामान्य रही। नवरात्रे की मॉंग फलिहारी जिंसों में समाप्ति के बाद इनमें नरमी के संकेत बनने लगे है। वहीं, शक्कर में अप्रैल माह के लिए 23 लाख टन का कोटा जारी किया गया है। रूपये की कीमतों में गिरावट से शक्कर निर्यात को बल मिल रहा है। स्थानीय बाजार में शक्कर बाजार 20-40 रू. प्रति क्विंटल से सुधरकर 4120-4150 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। खोपरा गोला लगातार 320-390 रू. प्रति किलो की रेंज में बना हुआ है। सौंफ व जीरे में सीजन शुरू हो गया है। जीरा स्थानीय बाजारों में 250-380 रू. प्रति किलो के बीच बना हुआ है। सौंफ में भी बाजार सुर्खी पर बने रहे। सूखे मेवों में मौसम के बदलाव के बाद लेवाली धीमी पड़ी है। किन्तु आयातित मालों में पड़तल ऊँची जाने से बाजार बने हुय है। बादाम गिरी में अच्छे मालों में बाजार 890-950 रू. प्रति किलो के बीच रहे। नारियलों में आवक औसतन 3-4 गाड़ी के बीच ही है। नवरात्रे की मॉंग ठंडी पड़ने के बाद भावों में नरमी है। तेल तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार तेजी के देखे गये। वहीं, तिलहनों में भाव बने रहे। बाजार सूत्रों का मानना है कि रूपये की गिरती कीमतों का असर बाजार पर हे। जिससे खाद्य तेलों में बाजार ऊँचाइयों पर रहे। समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सींगदाना तेलों में बाजार 1750-1770 रू. प्रति 10 किलो पर आ गये। सोया तेलों में 20-50 रू. प्रति 10 किलो तक की तेजी आयी और सोया तेल रिफाइंड मालों में 1515-1520 रू. प्रति 10 किलो पर आ गया। तिलहनों में बाजार में ठहराव रहा। सोयाबीन 5500 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। दाल दलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार की मात्रा कम ही रही। चने में पूछपरख से बाजार 50-75 रू. प्रति क्विंटल से बड़कर 5600-5700 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। मसूर में कमजोर आवकों के चलते बाजार 100 रू. प्रति क्विंटल का सुधार आया और मसूर में बाजार 6000-6100 रू. प्रति क्विंटल पर आ गये। उड़द व मूंग में बाजार पूर्वस्तर पर बने रहे। कासलीवाल/पीएम/29 मार्च 2025