क्षेत्रीय
29-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। शहर के व्यस्ततम क्षेत्र सराफा बाजार में रविवार शाम अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि यहां चांदी, सोने के तार बनाने वाले मामा तार पट्टावाले की दुकान के पास एक इलेक्ट्रिक पोल में शॉर्ट सर्किट से यह हादसा हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई| सकरी गली में यह हादसा होने से फायर बिग्रेड को पहुंचने में बहुत विलंब हुआ| रास्ते में भी ट्रेफिक का अवरोध फायर बिग्रेड वाहनों को पहुंचने के लिए खड़ा हुआ| किसी तरह वाहन मौके पर पहुंचा और इसी बीच व्यापारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया| सुनील साहू / मोनिका / 29 मार्च 2026/ 06.23