राज्य
29-Mar-2026


- कुश्ती दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाती जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय हाथरस (ईएमएस)। सादाबाद क्षेत्र के गाँव गीगला में एक दिवसीय भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने फीता काटकर एवं अखाड़े की पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई। इस अवसर पर सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान देवेश उपाध्याय, पूर्व प्रधान गुड्डू, अंकित पहलवान, अरुण शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 29 मार्च 2026