खेल
30-Mar-2026
...


शाहीन, हारिस और राउफ की भी जांच होने की संभावना लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान में पाक सुपर लीग (पीएसएल) 2026 की शुरुआत में ही विवाद हो गया है। सुपर लीग में गेंद से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद एक बार फिर हडकंप मचा हुआ है। इससे पाक क्रिकेट में व्याप्त बेइमानी की पोल एक बार फिर खुल गयी है। इस बार बल्लेबाज फखर जमां गेंद से छेड़छाड़ करते हुए पाये गये हैं जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है। इस मामले में फखर के अलावा कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, गेंदबाज हारिस राउफ और बल्लेबाज फखर जमां पर भी कार्रवाई होने की संभावनाएं हैं। गेंद से छेड़छाड़ का ये मामला पीएसएल के लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मैच का है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल का छठा लीग मैच लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में कम रन बने थे पर अंतिम ओवर में गेंद से छेड़छाड़ शुरु हो गयी। इसमें शाहीन और राउफ के भी शामिल होने का संदेह है। फखर जब गेंद से छेड़छाड़ कर रहे थे तब कैमरे की नजरें उनपर बनीं थीं। इस मैच में लाहौर कलंदर्स को अंतिम ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे। इसी दौरान जब कप्तान शाहीन अंतिम ओवर फेंकने आए तब हारिस और फखर योजना बना रहे थे। इस दौरान एक खिलाड़ी पानी भी लेकर आया। इससे ऐसा लग रहा था कि वे अंतिम ओवर में मैच में हार से बचने की योजना बना रहे थे पर वास्तव में उनकी नजरें गेंद से छेड़छाड़ पर लगीं थीं। अंपायरों ने आसानी से इसे पकड़ा और मैच में ही 5 रन की पेनल्टी लाहौर की टीम पर लगा दी। वहीं मैच के बाद जब कप्तान शाहीन से पूछा गया तो वह साफ मुकर गये। रमीज राजा ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता और हम देखेंगे कि किस आधार पर आरोप लगाये जा रहे हैं। गिरजा/ ईएमएस 30 मार्च 2026