ग्रीन गेंदबाजी नहीं करेंगे की बात पहले ही बता दी थी सिडनी (ईएमएस)। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आईपीएल में खेल रहे ऑलरांडर कैमरुन ग्रीन के गेंदबाजी नहीं करने के मामले को लेकर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के कप्तान आजिंक्य रहाणे पर निशाना साधा है। सीए का कहना है कि रहाणे झूठ बोल रहे हैं। साथ ही कहा है कि नीलामी के समय ही ये बात बता दी गयी थी कि ग्रीन पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण आईपीएल में शुरुआती दो सप्ताह तक गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। ये मामला तब उठा जब मुम्बई इंडियंस के खिलाफ पहले ही मैच में केकेआर की गेंदबाजी अच्छी नहीं होने के बाद भी ग्रीन ने एक भी ओवर नहीं किया जबकि केकेआर ने 25 करोड़ 20 लाख रुपये की बोली लगाकर ग्रीन को खरीदा था। ऐसे में ग्रीन को गेंदबाजी न देने से कई लोगों ने सवाल किये जिसपर रहाणे ने कहा कि ये बात वे सीए से ही पूछें। रहाणे के इसी बयान को लेकर सीए ने नाराजगी जतायी है। सीए का कहना है कि टेस्ट सत्र से उसे अपने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों पर कामकाज के बोझ को कम करना होता है। यही कारण है कि ग्रीन को उसने आईपीएल में गेंदबाजी की अनुमति नहीं है पर ये बात केकेआर को पहले ही बता दी गयी थी।सीए के एक अधिकारीन ने कहा कि कैमरन को कमर के निचले हिस्से में चोट लगी है, जिसका इलाज चल रहा है। इसी कारण उन्हें कुछ समय के लिए गेंदबाजी से दूर रहना होगा। गौरतलब है कि केकेआर को आंद्रे रसेल का विकल्प चाहिए था और उसने इसी कारण ग्रीन को शामिल किया पर पहले ही मैच में वह असफल रहे और 10 गेंदों में 18 रन बही बना पाये। वहीं उन्होंने गेंदबाजी करने से इंकार दिया। वहीं मैच के बाद रहाणे ने उम्मीद जताई कि ग्रीन जल्द ही गेंदबाजी शुरू करेंगे और संयोजन थोड़ा अलग होगा। गिरजा/ईएमएस 30 मार्च 2026