30-Mar-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के देहात था बरेला में घरेलू विवाद के बीच एक 16 वर्षीय किशोर ने अपने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में बरेला थाना प्रभारी शुभम सिंह ठाकुर से मिली जान‎कारी के मुताबिक रविवार देर रात जिला अस्पताल विक्टोरिया में एक व्यक्ति की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां मौजूद 40 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह उसे पत्नी बनाकर अपने साथ रख रहा था। महिला के अनुसार बीती रात करीब 10 बजे उसका पति शराब के नशे में घरेलू बातों को लेकर उससे झगड़ा और गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान मृतक की पहली पत्नी के 16 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को गाली देने से मना किया। बताया गया कि इस बात पर नाराज होकर पिता ने किशोर को धक्का दे दिया जिस पर नाराज किशोर ने गुस्से में आकर घर में रखे चाकू से अपने पिता के सीने पर वार कर दिया। लहुलुहान अवस्था में घायल को परिजन तत्काल विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। .../ 30 मार्च /2026