30-Mar-2026
...


नोएडा,(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के नोएडा में 21 साला कॉलेज छात्रा ने 28वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया, कि घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है। छात्रा के द्वारा आत्महत्या किए जाने को लेकर परिवारजनों का कहना था, कि वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उक्त घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को घटित होना बताया गया है। नोएडा के डी-ब्लॉक में निवासरत छात्रा अर्पिता ने इमारत से छलांग लगा दी। जानकारी अनुसार वह पंजाब के कॉलेज में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना से दो दिन पहले ही वह नोएडा लौटी थी। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसका परिवार उत्तर प्रदेश के बस्ती का रहने वाला है। हिदायत/ईएमएस 30मार्च26