क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


नैनपुर (ईएमएस) । वही समाज आगे विकसित होता है जिसमें एकता एक जुटता एवं समाज के लिए कुछ कर गुजरने की व्यक्तियों की पहचान होती है ऐसे संगठन के मुखिया अपने समाज को संगठित कर कर एक दिशा प्रदान करते हैं, और संगठन के मुखिया को चुनने के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया हम होती है इसी कड़ी में, मध्यप्रदेश कतिया समाज संस्था जिला मंडला पंजीयन क्रमांक 10277 के जिलाध्यक्ष के निर्वाचन 2026 दिनांक 12 अप्रैल 2026 को नैनपुर स्थित महाकाल लान में सुव्यवस्थित, सुचारू रूप से निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु सर्किल नैनपुर की आवश्यक बैठक श्री बसंत शिव सर्किल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आर एस नाग के निवास स्थान पर दिनांक 29/3/2026 को आयोजित हुई, बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल जी शिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्री बेनीराम जी शिव मनोनीत किए गए बैठक में विभिन्न समितियों का गठन कर अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई, बैठक पाल अध्यक्षो सहित सर्व श्री आर एस नाग,बेनीराम शिव, कन्हैयालाल जी शिव, बसंत शिव,पाल अध्यक्ष श्री नोखेलाल नागेन्द्र, ओम डोंगरे, हरलाल शिव, गोपाल सिंह नाग, घनश्याम नाग,धर्मराज सिसोदिया दीनदयाल नागेन्द्र, हर्ष नागवंशी एवं अन्य सामाजिक बन्धुओं उपस्थित रहे। ईएमएस / 30/03/2026