क्षेत्रीय
30-Mar-2026


सिरोंज (ईएमएस)। नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर रविवार को शहर कांग्रेस की एक बैठक आयोजित कि गयी। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी नपा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन की रूपरेखा के लिऐ विचार विमर्श हुआ। साथ ही रजत गौड़, गगनेन्द्र रघुवंशी, अंसार खांन, सुरेन्द्र रघुवंशी, सेफू गौरी, अशोक यादव, रामदयाल विश्वकर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने आंदोलन को लेकर विचार रखे। उसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारी जितेन्द्र बघेल, अरविंद नगीना सहित अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसदौरान अर्जुन राजपूत, बिलकिस जहां, पूरन साहू आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे। ईएमएस/ सलमान खान/ 30 मार्च 2026