तेल अवीव(ईएमएस)। वेस्ट बैंक में पत्रकारों से बदसलूकी और हिरासत मामले में इजराइली सेना ने पूरी बटालियन को सस्पेंड किया और रिजर्व बटालियन की ऑपरेशनल गतिविधियां भी रोक दीं। यह बटालियन नेत्जाह यूनिट का हिस्सा है। सेना के मुताबिक बटालियन को तुरंत वेस्ट बैंक से हटाकर ट्रेनिंग पर भेजा गया है और जांच पूरी होने तक यह किसी ऑपरेशन में शामिल नहीं होगी। यह घटना पिछले हफ्ते फिलिस्तीनी गांव तायासिर में हुई, जहां पत्रकारों की टीम रिपोर्टिंग कर रही थी। आरोप है कि सैनिकों ने टीम को हिरासत में लिया और एक फोटो जर्नलिस्ट से मारपीट की, जिससे उसका कैमरा टूट गया। इजराइली सेना ने कहा कि बटालियन को प्रोफेशनल और एथिकल ट्रेनिंग दी जाएगी और मामले में शामिल सैनिकों पर अलग से कार्रवाई होगी। विनोद उपाध्याय / 30 मार्च, 2026