अहमदाबाद (ईएमएस)| यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खेड़ब्रह्मा रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद (असारवा) के बीच नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। * प्रारंभिक ट्रेन सेवा 31 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 09439 खेड़ब्रह्मा–असारवा मेमू (one way) खेड़ब्रह्मा से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा 19:45 बजे असारवा पहुचेंगी। * नियमित ट्रेन सेवा ट्रेन संख्या 69251 असारवा–खेड़ब्रह्मा मेमू 01 अप्रैल 2026 (बुधवार) से सप्ताह के सभी दिनों में असारवा से सायं 18:25 बजे प्रस्थान कर 21:10 बजे खेड़ब्रह्मा पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 69252 खेड़ब्रह्मा–असारवा मेमू दिनांक 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) से सप्ताह के सभी दिनों में खेड़ब्रह्मा से प्रातः 06:45 बजे प्रस्थान कर 09:30 बजे असारवा पहुँचेगी। मार्ग में दोनों दिशाओं में यह ट्रेन सरदारग्राम, नरोडा, डभोड़ा, नांदोल दहेगाम, रखियाल, तालोद, प्रांतिज, सोनासन, हिम्मतनगर एवं इडर रेलवे स्टेशनों पर ठहरेगी। यह ट्रेन 08 कोच की मेमू रेक के साथ संचालित की जाएगी। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोच संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें। सतीश/30 मार्च