मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश और प्रहलाद के साथ संघ के वरिष्ट पदाधिकारियों का मंथन भोपाल (ईएमएस) । प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा काफी दिनों से राजनीतिक गलियारों में चल रही है। लेकिन यह विस्तार कब होगा इसके बारें में सता और संगठन से जुडे बड़े नेता र्भी कुछ नहीं बता पा रहे। वही सोमवार को राजधानी के अटलबिहारी सुशासन अकादमी में संघ और सत्ता के बडें नेताओं की बैठक ने एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार को हवा दे दी है। सूत्रों की माने तो यह बैठक आगामी दिनों में प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को राष्ट्रीय संगठन में जबाबदारी दिए जाने को लेकर की गई है। बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी, दीपक विस्पुते,स्वप्रिल कुलकर्णी के अलावा प्रांत प्रचारक स्तर के पदाधिकारी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश,प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में जिन नए चेहरों को स्थ्ज्ञान दिया जाना है उनके नामों पर चर्चा की गई । इसके साथ ही कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को नई जबाबादारी के साथ राष्ट्रीय संगठन में स्थान दिए जाने की बात को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय नेतृत्व के कहने पर हुई बैठक सूत्रों का कहना है कि अचानक बुलाई गई यह बैठक राष्ट,ीय नेतृत्व के निर्देश पर की गई है। इसके पीछे जो कारण बताए जा रहे है उसमे पिछले कुछ दिनों से मंत्रियों द्वारा केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी बातें रखी गई है जिसमें प्रदेश में उनकी पटरी नहीं बैठने और महत्वपूर्ण बैइकों से नदारद रहने को लेकर भी काफी नापरागी जाहिर की गई थी । ऐसे में संघ और भाजपा सत्ता एवं संगठन के बीच यह बैठक रखी गई। कब हो सकता है विस्तार मंत्रिमंडल का यह विस्तार पांच राज्यों के चुनाव के बाद होने की संभावना जताई जा रही है। इसके पीछे जो कारण हे वह यह है कि अभी प्रदेश के कई नेताओं को इन राज्यों में बड़ी जबाबदारी दी गई है। इस जबाबदारी से मुक्त होने के बाद ही मंत्रिमंडल का व्सितार किया जाएगा इसकी भी वजह यह है कि जिन नेताओं को चुनाव में जिम्मेदारी दी गई है उनका रिपोर्ट कार्ड भी तैयार किया जा रहा है जिसके आणार पर उन्हें मंत्रिमंडल या फिर संगठन में स्थान दिया जाएगा। राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी माह में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें मप्र से तीन सीटों के रिक्त होने पर उनपर नामों को लेकर रायमश्विरा किया गया । भाजपा इस बार तीनों सीटों को अपने खाते में लाने का प्रयास कर रही है ऐसे में इस बैठक में राणनीति पर भी मंथन किया गया। आशीष पाराशर /30मार्च2026