राज्य
30-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में श्रद्धाभाव के साथ सम्मिलित हुए। गढ़ा बाज़ार में आयोजित मुख्य धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंत्री श्री सिंह ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान महावीर की भव्य पालकी को कंधा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके पश्चात मंत्री श्री सिंह त्रिपुरी चौक पहुँचे, जहाँ उन्होंने भव्य रथ यात्रा में सहभागिता की और भगवान महावीर के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री श्री सिंह करमचंद चौक में आयोजित कार्यक्रम में कलश यात्रा में भी विशेष रूप से शामिल हुए तथा महावीर जयंती के उत्सव में शामिल होकर समस्त नागरिकों को इस महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। मंत्री श्री सिंह ने पुलिस लाइन के सड़क चौड़ीकरण को लेकर भी आश्वासन दिया है कि आगे जाकर इस सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के दौरान मंत्री श्री सिंह के साथ अभय सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन स्थलों पर जैन समाज और स्थानीय नागरिकों द्वारा मंत्री श्री सिंह एवं पूर्व मंत्री श्री शरद जैन का अभिनंदन किया गया। इन धार्मिक आयोजनों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। सुनील साहू / शहबाज / 30 मार्च 2026/ 09.00