अपराधियों की शरणस्थली बना दूनः महेश जोशी मॉर्निग वाॅक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मृत्यु का मामला देहरादून (ईएमएस)। देहरादून मंे लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश जोशी ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दून अपराधियों की शरणस्थली बन गया है, सरकार व पुलिस को इस पर ठोस पहल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रातः जोहड़ी गांव में मॉर्निग वाॅक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की गोली लगने से मृत्यु अत्यंत दुःखद है। उन्होंने कहा है कि ओवरटेकिंग का विवाद हत्या में बदल गया। उन्होंने कहा कि गोली कांड की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस लाचार नजर आ रही है घटना होने के बाद लाठी पीटती नजर आती है। उन्होंने कहा कि इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रशासन ने लगातार हो रही गोलीबारी से कोई सबक सीखा हो। जोशी ने कहा है कि हैरान करने की बात यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक एवं शासन प्रशासन के अधिकारी यहां रहते हैं फिर भी आपराधिक घटनाओ पर कोई रोक नहीं लग पा रही है। जोशी ने कहा है कि शांत क्षेत्र हादसों का शहर बन गया जिससे जनता में भय का माहौल है और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा जिससे देवभूमि की संस्कृति कलंकित हो रही। उन्होंने कहा कि देहरादून जहां रिटायर्ड लोगों का पसंदीदा शहर था आज बदहाली के आंसू रो रहा है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/30 मार्च 2026